फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्लभ पेड़ों के बीज बनेगा बैंक

विज्ञापन
greenari.jpeg - फोटो : greenari.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। मानव ऑर्गेनाइजेशन द्वारा गोरैया बचाओ अभियान के अंतर्गत दुर्लभ पेड़ों के बीज का बैंक तैयार होगा। इससे पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

बीज बैंक के संयोजक डॉ. राजीव निरंजन ने बताया कि बरसात से छह महीनों के अंदर विलुप्त होती वनस्पतियों, लताओं एवं पेड़ों के बीज को इकट्ठा करने का लक्ष्य है और अन्य लोगों से बीज इकट्ठा करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, साथ ही पेड़-पौधों और वनस्पतियों के बारे में जानकारियां इकट्ठा करेंगे। गोरैया बीज बैंक के प्रभारी पर्यावरणविद पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि हमारा लक्ष्य पर्यावरण को संरक्षित करना है। गोरैया बीज बैंक का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचना है व कई प्रकृति प्रेमियों तक यह बीज पहुंचाने का काम करना है।
विज्ञापन

गोरैया बीज बैंक देश के कई राज्यों से दुर्लभ व देशी बीज इकट्ठा किया जाएगा, जिसे लोगों को निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। देशी बीजों के लेन-देन से न सिर्फ हमारी दुर्लभ वनस्पतियों का बचाव होगा बल्कि पर्यावरण संरक्षण भी होगा। इस अभियान मे अमित पांडे, राजेश पाठक, समीर गौतम, स्वतंत्र व्यास, अमित लखेरा, सचिन जैन, रविंद्र घोष, संजय सेन, बलराम कुशवाहा, आशीष साहू, कलेश परिहार, ऋषि हीरानंदानी, मुकेश लोधी, शशिकांत लोधी, महेंद्र राजपूत आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें