तालबेहट। कोतवाली अंतर्गत एक गांव निवासी महिला के साथ एक मनचले ने अश्लील हरकत की थी। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ तीन दिन बाद दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया।
सोमवार को एक गांव की महिला ने पास के ही एक गांव निवासी एक युवक पर उसके साथ अकेले में दुराचार करने एवं विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तेरई फाटक पुलिस को एक शिकायती पत्र दिया था। बुधवार को इसी मामले को लेकर लोगों ने मामला दर्ज कराने एवं आरोपी पर कार्रवाई को लेकर बवाल काटा। लोगों का आरोप है कि पुलिस उन पर राजीनामा करने के लिए दबाव बना रही है। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने पीड़िता के शिकायती पत्र पर आरोपी बृजपाल निवासी जमालपुर कोतवाली तालबेहट के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।