फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ खिलाकर अस्मत लूटने का आरोप

विज्ञापन
rape graphic.jpg - फोटो : rape graphic.jpg
विज्ञापन
तालबेहट। गांव की एक नाबालिग लड़की को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ बलात्कार करना और उसके अश्लील वीडियो तथा फोटो खींचकर उसे वायरल करके बदनाम करने की और विरोध करने पर छोटे भाई का जान से मारने की धमकी देना आरोपी को उस समय मंहगा साबित हुआ जब पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार को दिए अपने शिकायती पत्र में पीड़ित लड़की ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे सितंबर 18 में नशीला पदार्थ खिलाया। इसके बाद उसके साथ बलात्कार किया और उसकी अश्लील फोटो एवं वीडियो बनाए। बाद में आरोपी उसे 15 नवंबर 19 को धमकी देकर झांसी लिवा ले गया। जहां वीडियो और फोटो वायरल करने एवं छोटे भाई को जान से मारने की धमकी देकर लगातार उसका उत्पीड़न कर रहा है। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली पुलिस को मामला दर्ज करने के निर्देश दिए। एसपी के निर्देश पर कोतवाली में आरोपी अजयपाल सिंह यादव उर्फ गोलू के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें