फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक व साथी पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना पूराकलां अंतर्गत एक ग्राम निवासी महिला ने एक चिकित्सक व उसके साथी पर गाड़ी से घर छोड़ने के बहाने उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

एक ग्राम निवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह 13 सितंबर को पूराकलां में बाजार करने गई थी। तभी शाम को लगभग चार-पांच बजे के बीच में पूराकलां में ही एक अस्पताल के चिकित्सक एवं उसके एक साथी कार से मिले और बोले कि गाड़ी से उसे घर छोड़ देंगे। वह गाड़ी में बैठ गई। आरोप है कि दोनों उसे अज्ञात स्थान पर ले गए और 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा, उसे जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। आरोप यह भी है कि उसने जब इसकी सूचना थाना पूराकलां पुलिस को दी तो पुलिस ने उसे और विपक्षियों को थाने में बुलाया। पुलिस ने एक कोरे कागज पर हस्ताक्षर कराकर उसका राजीनामा करा लिया। पीड़िता ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें