फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल

विज्ञापन
jail.jpg - फोटो : jail.jpg
विज्ञापन
बानपुुर(ललितपुर)। थाना बानपुर क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में बानपुर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना बानपुर क्षेत्र अंतर्गत एक ग्राम की निवासी एक महिला ने बानपुर थाने में तहरीर देकर पुलिस को बताया कि 21 अगस्त को उसके पति अपनी मां का इलाज कराने जिला अस्पताल ले गए थे और वह घर पर अकेली थी। वह अपने मवेशियों के लिए चारा काटने गांव से बाहर खेत पर गयी थी, जहां उसे अकेला पाकर ग्राम कुआगांव निवासी साहब सिंह पुत्र मेघराज लोधी ने चाकू की नोंक पर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब वह चिल्लायी तो उक्त व्यक्ति ने उसका मुंह दबा लिया और गांव से बाहर खेत होने की वजह से किसी ने उसकी आवाज नहीं सुनी। उक्त व्यक्ति ने उसे गालियां देते हुए कहा कि इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। जब पीड़ित का पति घर लौटा तो उसने अपने पति को आपबीती सुनाई व उक्त व्यक्ति के भय के कारण वह रात को थाने नहीं आई। इस मामले की सूचना पाकर बानपुर थानाध्यक्ष ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली और अब आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें