ललितपुर। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर में 5,056 लोगों के सैंपल लिए। इनकी जांच में एक भी व्यक्ति कोरोना का पॉजिटिव नहीं पाया गया।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा संक्रमण की रोकथाम के लिए व्यक्तियों के सैंपल लेकर जांच की जा रही है। बुधवार को टीम ने 5,056 व्यक्तियों के नमूना लेकर कोविड जांच को लिए। जिसमें आरटीपीसीआर किट से 2,072 सैंपल और एंटीजन किट से 2,994 सैंपल लिए गए। एंटीजन किट की जांच रिपोर्ट में एक भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया। वहीं, आरटीपीसीआर किट से लिए गए सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी भेजे गए हैं। जिले में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 12,708 है। इनमें 128 की मौत हो चुकी और 12,576 स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। वर्तमान में अभी चार संक्रमितों का उपचार चल रहा है, जो एक्टिव हैं। आरटीपीसीआर के 3,578 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।