फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘गरो पकर रओ पुरानो कोला’

Sat, 11 Jun 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
coldrinks, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
महरौनी (ललितपुर)। गर्मी के मौसम में लोगों का गला तर करने के लिए बिक रहे कोल्ड ड्रिंक्स लोगों की जान को आफत बने हुए हैं। कोला कहकर कोल्डड्रिंक्स मांगने वाले भोलेभाले ग्रामीणों को एक्सपायर्ड डेट (अवधि पार) की कोल्ड ड्रिंक्स बेचकर उनके स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है।
विज्ञापन


गर्मी के मौसम में नींबू पानी, जलजीरा, लस्सी, फलों के जूस आदि शीतल पेय से ज्यादा लोग कोल्ड ड्रिंक्स का चलन बढ़ गया है। हर वर्ग की पहली पसंद बने एक कोल्ड ड्रिंक्स बाजार में अवधि पार के बिक रहे हैं। इसका इस्तेमाल जीवन के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। यह शीतल पेय नष्ट करने योग्य है, लेकिन इसके विपरीत इनकी बिक्री बाजार में बेरोकटोक हो रही है।

महरौनी सहित आसपास के ग्रामीण अंचल में यह शीतल पेय और नकली ब्रांड की कोल्डड्रिंक्स अनेक दुकानों पर बिक रही हैं, लेकिन प्रशासन इस पर रोक लगाने में उदासीन बना हुआ है।
विज्ञापन


शिकायत से सामने आई हकीकत
शुक्रवार की दोपहर कस्बा महरौनी में एक दुकान पर अवधि पार का कोल्ड ड्रिंक्स बेचे जाने की शिकायत एसडीएम से की गई। ग्राम चौकी दिगवार निवासी नंदलाल अहिरवार ने एसडीएम को बताया कि उसने तहसील के पास स्थित एक दुकान से एक कोल्डड्रिंक की बोतल खरीदी थी। इसे पीने के बाद उसे बेचैनी महसूस हुई।

उसने पड़ताल की तो पता चला की यह कोल्डड्रिंक एक साल पुरानी थी। उस पर उपयोग की अंतिम तिथि अप्रैल 2015 अंकित थी। एसडीएम के निर्देश पर मुख्य खाद्य एवं सेनेटरी अधिकारी राजकुमार घोष ने दुकान पर जाकर शीतल पेय का सैंपल भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें