फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी की न हुई 'रानी': पहले पति... फिर प्रेमी छोड़ तीसरे के पास चली गई थी; जगदीश ने सुनाई कत्ल की रात की कहानी

Sat, 19 Jul 2025 01:00 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि रानी को उसके ही प्रेमी जगदीश ने कीटनाशक दवा मिली कोल्डड्रिंक पिलाकर मौत के घाट उतारा था। आरोपी प्रेमी ने यूट्यूब व गूगल से हत्या के तरीके सीखकर की थी हत्या।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के ललितपुर के शहजाद बांध के भराव क्षेत्र में बोरी में बंद मिले महिला के शव की पहचान रानी के रूप में हुई है। इस हत्याकांड से जुड़े नए-नए खुलासे हो रहे हैं। रानी की हत्या और किसी ने नहीं बल्कि उसके प्रेमी और लिवइन पार्टनर जगदीश ने की थी। पुलिस की टीमों ने शुक्रवार को जगदीश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में जगदीश ने बताया कि उसके गांव करमई का रहने वाला नरेंद्र रैकवार की पत्नी रानी से प्रेम प्रसंग था और वह एक साल से साथ रह रहे थे। 

विज्ञापन

पति के बाद प्रेमी जगदीश और अब तीसरे के साथ रहने लगी थी 
कुछ समय पूर्व उसकी भी शादी कहीं और तय हुई तो उसमें व रानी में मन-मुटाव रहने लगा था। इसी बीच रानी इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्त बने एक युवक के साथ रहने को चली गई थी। 6 जुलाई 2025 को रानी उसके पास कोतवाली सदर अंतर्गत शहर के मोहल्ला नईबस्ती में किराए के मकान में वापस आ गई थी। लेकिन उन दोनों के बीच विवाद होता रहता था। 

इस पर उसने रानी की हत्या करने का षड्यंत्र रचा और यूट्यूब व गूगल से हत्या के तरीके को सीखा था और कीटनाशक दवा बाजार से खरीदकर लाया था। 7 जुलाई 2025 को उसने कोल्डड्रिंक में कीटनाशक दवा मिलाकर रानी को पिला दी थी। जिससे रानी की मौत हो गई। 

आरोपी के पास से ये सामान हुआ बरामद
रात के समय उसने रानी के शव के हाथ पैर बांधकर एक बोरी में रखा और शव को बाइक पर रखकर ग्राम चीरा के पास शहजाद नदी में फेंक आया था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक बाइक व कीटनाशक दवा की शीशी बरामद की। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें- UP: पहले दिया जहर, मौत होने पर प्रेमी ने हाथ-पैर बांधकर किया ऐसा घिनौना काम...प्यार ही नहीं इंसानियत भी मार दी

यह है मामला
पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक के मुताबिक थाना बार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बसतगुवां व मथुरा के मध्य शहजाद बांध के भराव क्षेत्र में 16 जुलाई को बोरी में बंद एक महिला का शव मिला था। शव की पहचान रानी रैकवार पत्नी नरेंद्र निवासी ग्राम करमई के रूप में हुई। मृतका के परिजनों के मुताबिक रानी जून 2024 में प्रेमी जगदीश निवासी ग्राम करमई के साथ प्रेम-प्रसंग में चली गई थी।

घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि रानी को उसके ही प्रेमी जगदीश ने कीटनाशक दवा मिली कोल्डड्रिंक पिलाकर मौत के घाट उतारा था। आरोपी प्रेमी ने यूट्यूब व गूगल से हत्या के तरीके सीखकर की थी हत्या। हत्या करने का कारण प्रेमिका द्वारा इंस्ट्राग्राम पर एक अन्य युवक से नजदीकी के चलते की गई थी।

रानी के दोस्त को फंसाने के लिए इंस्टाग्राम पर रील की थी अपलोड
आरोपी जगदीश ने बताया कि रानी को मार डालने और शव को ठिकाने लगाने के बाद पुलिस से बचने के लिए उसने 8 जुलाई को रानी के फोन से रानी व उसके इंस्टाग्राम दोस्त की रील इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी थी। जिससे ऐसा प्रतीत हो कि रानी अपने इंस्टाग्राम दोस्त के साथ है और रानी की पहचान हो जाए तो पुलिस को लगे कि रानी की हत्या यशवंत ने ही की है। रानी के शव को ठिकाने लगाने के बाद वह ग्राम करमई अपने गांव में आकर रहने लगा था। लेकिन उसके षड़यंत्र का पर्दाफाश हो गया।

दो बच्चों और पति को छोड़कर चुना था प्रेमी को
जगदीश का मित्र नरेंद्र था। इस पर जगदीश का नरेंद्र के घर आना जाना था। इस बीच नरेंद्र की पत्नी रानी व जगदीश के बीच प्रेम-प्रसंग हो गया था। जिसकी जानकारी नरेंद्र को होने पर वह रानी से झगड़ा करने लगा था। जिसके बाद जून 2024 में रानी अपने पति व दो बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी जगदीश के पास चली गई थी और उसके साथ लिवइन रिलेशनशिप में रहने लगी थी। लेकिन एक साल बाद ही रानी के प्रेमी जगदीश ने उसे धोखे से कीटनाशक दवा पिलाकर हत्या कर दी।

ऐसे हुई थी महिला के सड़े गले शव की पहचान
जब बांध के भराव क्षेत्र में महिला का सड़ा गला बोरी में बंद शव मिला तो उसके हाथ पर आर जगदीश नाम गुदा था। यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई। तब ग्राम करमई निवासी एक परिवार ने हाथ पर गुदे नाम के चलते शव की पहचान नरेंद्र की पत्नी रानी रैकवार के रूप में करने का दावा किया था।
विज्ञापन

पहचान के दावे को पुख्ता करने के लिए रानी के पिता लल्लू रैकवार निवासी ग्राम कारीकंचनपुरा टीकमगढ़ मध्य प्रदेश जोकि दिल्ली में था को बुलाया था। लल्लू रैकवार ने भी शव की पहचान रानी के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने जगदीश को गिरफ्तार कर घटना के रहस्य से पर्दा हटाया।

यह भी पढ़ें- प्रेमी से मरवा डाला पति: 'जितनी गोली मारनी है मार... मगर बचने न पाए', आशिक से चिल्लाकर बोली बीवी; खुले कई राज

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें