फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी अस्मिता की प्रतीक हैं वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई

विज्ञापन
तुवन तिराहे पर रानी लक्ष्मीबाई को श्रद्घांजलि अर्पित करते कांग्रेसी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। अदम्य साहस, शौर्य, देशभक्ति एवं सम्मान की प्रतीक झांसी की रानी वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस पार्टी ने तुवन चौराहे पर स्थित प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि नारी अस्मिता की प्रतीक वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई ने सन 1857 के विद्रोह की नींव रखकर भारत के स्वतंत्रता संग्राम का बीजारोपण किया, जो कि सदैव जनमानस के लिए आदर्श है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. सुनील खजुरिया, नगराध्यक्ष नवनीत किलेदार, पुनीत देवलिया, एड. अजय प्रताप सिंह तोमर, कुलदीप पाठक, रितिक शुक्ला उर्फ मोन्टी शुक्ला, मो.आशिफ, कमल किशोर दुबे, वीरेन्द्र कुमार रिछारिया ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
झांसी की रानी वीरांगना लक्ष्मीबाई को दी श्रद्धांजलि
ललितपुर । स्थानीय कंपनी बाग में बुंदेलखंड विकास सेना के तत्वावधान में वीरांगना रानी झांसी लक्ष्मीबाई का बलिदान दिवस मनाया गया। इस मौके पर बुंदेलखंड विकास सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू ने वीरांगना रानी झांसी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि रानी ने अपनी झांसी को बचाने के लिए लड़ते- लड़ते प्राणों का बलिदान दे दिया। हम सभी बुंदेलखंडवासियों को उनके बलिदान पर नाज है।
विज्ञापन

इस मौके पर वरिष्ठ सदस्यों में राजमल बरया , महेन्द्र अग्निहोत्री , राजेन्द्र गुप्ता , सुधेश नायक , हेमन्त जैन रोड़ा , अमान साहू ,अनूप ताम्रकार , आनंद मोहन दुबे , विजय उपाध्याय , राजकुमार कुशवाहा , अमरसिंह बुन्देला , प्रदीप पंडित , कदीर खां , मुन्ना त्यागी , विनोद साहू , परवेज पठान , नन्दराम कुशवाहा , रोहित पटेल , गौरव विश्वकर्मा , भैय्यन कुशवाहा , रवि रैकवार , अमित जैन , कामता भट्ट आदि मौजूद रहे ।
बलिदान दिवस पर रानी को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की
ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों ने आज तुवन तिराहे पर स्थित महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर उन्हें अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन ने कहा कि महारानी लक्ष्मीबाई बुंदेलखंड ही नहीं अपितु भारत देश की महिला प्रतीक का गौरव हैं। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि जिन अंग्रेजों के राज्य में सूर्य नहीं डूबता था, जिनकी सत्ता आधे विश्व में फैली थी, उसके खिलाफ लड़ना बहुत साहस का कार्य था। श्रमसेवा राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ उर्फ मन्नूकोरी ने कहा कि हमें गर्व है कि हमारे जिले के वीरों ने उनका बहुत साथ दिया था।
बानपुर के महाराजा मर्दनसिंह और शाहगढ़ महाराज बख्तवली शाहगढ़, सोंरई व मड़ावरा आदि से फौजे लेकर तात्याटोपे की सहायता को पहुंचे थे। भोंरदा गांव के एक वीर क्षत्रिय सेनानी महारानी के साथ बहुत वीरता से लड़े थे।अध्यक्षता राजकुमार जैन चूना ने की और संचालन नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर जगदीश सिंह लोधी, सहकारी बैंक अध्यक्ष हरीराम निरंजन, जिला महामंत्री बब्बूराजा बुंदेला, वंशीधर श्रीवास, महेश भैया, नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र गुरु, जिला उपाध्यक्ष बसन्ती लारिया, सांसद कार्यालय प्रभारी अविनाश देशमुख, महिला संयोजक लक्ष्मी रावत, श्वेता राज, युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव गौतम,सहमीडिया प्रभारी ध्रुवसिंह सिसौदिया,नगरमंत्रीगण दीपक पाराशर,रवि साहू, संतोष नायक,गब्बर अहिरवार,कार्यालय मंत्री अवतार सिंह अण्डेला, दुर्गप्रताप सिंह लोधी, दीपक वैद्य, सरदार रमन सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें