महरौनी। श्री रामयश कीर्तन मंडली की ओर से 27 सितंबर से शुरू होने वाली रामलीला के मंचन के लिए सोमवार को बैठक का आयोजन हुआ। इसमें आयोजन की रूपरेखा तय की गई और पात्र चयन कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
रामलीला महोत्सव 27 सितंबर से 12 अक्तूबर तक चलेगा। शृंगार भवन में आयोजित बैठक में 15 दिवसीय आयोजन की विस्तृत रूपरेखा तय की गई और सभी को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक की अध्यक्षता मंडली के संरक्षक पं. रामेश्वर प्रसाद रिछारिया, पं. बाबूलाल नायक और पं. सुखनंदन तिवारी ने संयुक्त रूप से की। बैठक में मंडली के अध्यक्ष ठा. महेंद्र सिंह राजावत, कुलदीप खरे, रंगकर्मी हृदयेश गोस्वामी, दुष्यंत बडौनिया, सूर्यकांत त्रिपाठी, कवि संजय पांडेय, कृष्ण स्वरूप पटेरिया, श्याम स्वरुप पालीबाल, रामेश्वर सोनी, आशाराम तिवारी, जानकी पेंटर, भगवत भौंडेले, दिनेश राय, रामस्वरूप चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। संवाद