फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मडावरा में 15 से शुरू होगी श्री रामलीला का मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
महरौनी(ललितपुर)। श्री रामयश कीर्तन मंडली की बैठक में सर्वसम्मति से रामलीला का आयोजन 15 अक्तूबर से करने का निर्णय लिया गया। संरक्षण बाबूलाल नायक ने बताया कि 15 अक्तूबर को दशहरा पर्व पर जुलूस निकलेगा और 16 अक्तूबर से गणेश पूजन के साथ रामलीला का मंचन किया जाएगा। मंडली के संजय पांडे ने सभी पात्रों को अपने-अपने पाठ करने के लिए मेहनत करने को कहा। स्टेज मैनेजर कुलदीप खरे ने सभी पात्रों को सूचीबद्ध करके जिम्मेदारी सौंपी और अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने लीला मंचन के लिए शुभकामनाएं दीं। बैठक में अशोक रिछारिया, रामेश्वर रिछारिया, कृष्ण स्वरूप पटैरिया, मुकेश नायक, अमित नायक, मनोज भौंडेले, भगवत भौंडेले ,पवन तिवारी, रामू तिवारी, सुरेंद्र तिवारी, प्रखर मिश्रा, राजदीप खरे, दिव्यांश खरे, जानकी पेंटर, आनंद पंडा, राजू पेंटर उपस्थित थे। संचालन सूर्यकांत त्रिपाठी एवं आभार अशोक रिछारिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें