कार्यक्रम में मौजूद नव निर्वाचित ग्राम प्रधान
- फोटो : LALITPUR
बार (ललितपुर)। ब्लॉक क्षेत्र के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों का दो दिवसीय परिचयात्मक प्रशिक्षण सामुदायिक भवन में आयोजित किया गया। ब्लॉक प्रमुख गुणमाला कल्याण सिंह लोधी ने कहा कि ग्राम पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत मिलकर के ग्राम सभा का विकास करेंगे। जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन मिश्रा ने कहा ग्राम पंचायत गांव के संपूर्ण विकास के लिए कार्य करें। शासन की योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इस प्रशिक्षण से ग्राम प्रधान अपना कार्य करने में और सक्षम होंगे। अनिल कुमार सिंह ने कहा आज डिजिटल का जमाना है आपके द्वारा डिस्टैली भुगतान किया जाता है इसलिए अपना कार्य सावधानी पूर्वक करें और भुगतान करने के समय उसका ध्यान रखें किसको कितना भुगतान किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त स्वच्छ भारत मिशन में सहयोग करके ग्राम पंचायतों को स्वच्छ बनाना है। दिनेश पाराशर में पंचायती राज व्यवस्था के तहत ग्राम पंचायत क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत कार्य पर प्रकाश डाला। सुखलाल कुशवाहा ने ग्राम पंचायत विकास योजना के पांच चरणों के बारे में बताया जिस ग्राम की विकास योजना कितनी अच्छी बनेगी वहीं, ग्राम पंचायत इतना अच्छा काम कर पाएगी। कैलाश नारायण साहू ने सतत विकास के लक्ष्य के बारे में बताया। संजय त्रिपाठी ने राज्य वित्त एवं केंद्र के बारे में बताया। बृजेश नारायण तिवारी पंचायतों को दिए जाने वाले पुरस्कार के बारे में बताया। अंत में प्रधानों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस प्रशिक्षण में पूजा, विनीता देवी, मौजी, दीपेंद्र राजे, ममता देवी, रूपेश कुमार, आसाराम, काशीराम, आशीष कुमार, एडीओ पंचायत सहित अनेक प्रधान उपस्थित रहे। प्रशिक्षण सत्र का संचालन दिनेश पाराशर ने किया।
कार्यक्रम में मौजूद जिला पंचायत अधिकारी नवीन मिश्रा व ब्लाक प्रमुख गुणमाला लोधी- फोटो : LALITPUR