फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महरौनी में चलाया जा रहा निधि समर्पण संग्रह अभियान

विज्ञापन
ram janm bhoomi.jpeg - फोटो : ram janm bhoomi.jpeg
विज्ञापन
महरौनी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से राम मंदिर निर्माण के लिए देशव्यापी निधि समर्पण संग्रह अभियान की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान समाजसेवी प्रशांत सिंघई बंटी ने एक लाख ग्यारह हजार की समर्पण राशि का चेक भेंटकर इसमें अपनी सहभागिता जताई। महरौनी नगर में इसका शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक आलेख के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने कहा कि दान सनातन समाज की पुरातन विशेषता रही है। सरस्वती विद्या इंटर कालेज के प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह ने मंदिर निर्माण की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 2.7 एकड़ भूमि पर भगवान राम का अद्वितीय मंदिर निर्माण होना है, जिसकी लंबाई 360 फुट और चौड़ाई 235 फुट और जिसकी शिखर तक ऊंचाई 161 फुट है। भगवान राम का यह मंदिर विश्व की अद्वितीय रचना होगी। इस मौके पर खंड संचालक शिवनारायण चाचौदिया, प्रेमशंकर, गजेंद्र सिंह बुंदेला, नारायण दास, हरेंद्र तिवारी उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें