तालबेहट। पंचायत चुनाव आते ही क्षेत्र में आपसी गुटबाजी फिर से नजर आने लगी है। इसके चलते एक दूसरे के खिलाफ तरह-तरह का ताना-बाना बुना जाने लगा है। ऐसा ही एक मामला ग्राम दौलता में सामने आया है। जहां चुनाव को लेकर दो पक्षों में गाली-गलौज हुई। इस संबंध में कोतवाली अंतर्गत ग्राम दौलता निवासी प्रीतम सिंह पुत्र माधौसिंह ने पुलिस को एक शिकायती पत्र देकर अवगत कराया कि 21 जनवरी की रात सात बजे वह अपने घर के दरवाजे पर बैठा था उसी समय गांव के गोविंद सिंह पुत्र समरथ सिंह, रामनाथ पुत्र आशाराम बंदूक लेकर आए और गाली-गलौज करने लगे। मैंने जब उन्हें गाली देने से मना किया तो उन्होंने मेरे सीने पर बंदूक तान दी और धमकी दी कि यदि हमारे खिलाफ प्रचार किया या चुनाव लड़ा तो गोली मारकर खत्म कर देगें। जिस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।