ललितपुर। आराध्य प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह हेतु शहर में भव्य जनजागरण यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ चंडी माता मंदिर नई बस्ती से प्रारंभ होकर शहर से होते वर्णी चौराहा, ईलाईट, चौबयाना, घंटाघर, शनिचर चौराहा एवं तालाबपुरा होते हुए यात्रा का समापन तुवन मंदिर के पावन प्रांगण में हुआ। इस दौरान हर घर से रामभक्त आएंगे, राममंदिर भव्य बनायेंगे के नारे गुंजायमान हो उठे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक आलेख, जिला कार्यवाह आशीष चौबे, जिला सहकार्यवाह मनीष श्रीवास्तव, जिला व्यवस्था प्रमुख प्रताप गुप्ता, राम जन्मभूमि अभियान के प्रमुख शैलेंद्र सिंह बुंदेला, सुधांशु शेखर हुंडैत, राम गोपाल नामदेव, मनीष अग्रवाल, नगर प्रचारक यश, ध्रुव सिंह सिसौदिया, रूपेश साहू, दीपक पाराशर, विनोद शर्मा, विवेक बोहरे, गब्बर अहिरवार, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी, रूपेश साहू, रमन सरदार, हरिराम निरंजन, प्रताप गोस्वामी, भगवान सिंह बुंदेला, भरत रिछारिया, रामेश्वर मालवीय, रामगोपाल नामदेव, अभिषेक निरंजन, प्रमोद साहू, विजय साहू, दीपक पाराशर, दीपक वैद्य, यशपाल सिंह परमार, दीपक अहिरवार, मुकुल दुबे, अरविंद सोनी, रमेश सोनी, दीपक सिंघई, रानू तिवारी, सूरज सिंह परमार, अमर सिंह गौर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं, संघ एवं विश्व हिंदू परिषद ने बाइक रैली भी निकाली। जन जागरण बाइक रैली के माध्यम से जानकारी दी गई कि मंदिर निर्माण निधि संग्रह का कार्य प्रारंभ हो गया है। इसमें सभी राम भक्तों प्रखंडों में नगर में गांव में हर घर जाकर मंदिर निर्माण के लिए निधि एकत्रित करें। रैली में हिंदू परिषद प्रांतीय उपाध्यक्ष भगवान सिंह बुंदेला, जिलाध्यक्ष नवल किशोर सोनी, सूर्यकांत शर्मा, पुष्पेंद्र राजा परमार, दिनेश साहू, राहुल जैन, विजय साहू, अभिषेक निरंजन, गौ रक्षा प्रमुख संजू ग्वाला, मनोज साहू, मौसम सेन, संजय कबीर, राम खंगार शामिल रहे।