फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम मंदिर निर्माण को सनातन समाज आगे आए: जगदगुरू

विज्ञापन
प्रयाग पीठाधीश्वर जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी ओंमकारानंद सरस्वती जी महाराज - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। प्रयागपीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी ओमकारानंद सरस्वती ने श्रीराम मंदिर निर्माण में सनातन समाज को आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संत समाज की गरिमा का ध्यान रखते हुए श्रीराम जन्म भूमि न्यास में सनातन धर्म और संतों की भावनाओं के सम्मान के लिए जगदगुरु वासुदेवानंद सरस्वती महाराज को शामिल करने को कहा।
विज्ञापन

संक्षिप्त दौरे पर आए शंकराचार्य स्वामी ने कहा कि मंदिर निर्माण में सनातन समाज को आगे आना चाहिए। पांच रुपये से लेकर 11 रुपये तक श्रीरामजन्म भूमि कोष में दान देकर सभी को मंदिर से जुड़ना चाहिए, क्योंकि यह आस्था और श्रद्धा का केंद्र है। उन्होंने एनसीआर और सीएए को राष्ट्र के लिए जरूरी बताते हुए शंकराचार्य ने कहा देश में सभी का सम्मान है। भारत में रहने वाले परिवारों के लिए यह बहुत अच्छा है। जो पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में परेशानी झेल रहे परिवार शरणार्थी बनकर आए हैं, उन्हें भारत में शरण देनेे के लिए सराहनीय कार्य किया गया है। गोरक्षा के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि जिले में देवगढ, रणछोरधाम, अमझरा घाटी, डुंगरासन देवी मंदिर, नीलकंठेश्वर मंदिर आदि दर्शनीय स्थलों को आवागमन की सुविधाओं से जोड़ने की जरूरत है, जिससे पर्यटन का विकास हो सके।
जगदगुरू शंकराचार्य ने सुबह श्रीतुवन मंदिर में पहुंचकर पूजा- अर्चना की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से अपने विचार रखे। उनके साथ स्वामी निरंजन महाराज पुरुषार्थ आश्रम हरिद्वार, स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती महाराज काशी पीठ, भागवत व्यास चंदन कृष्ण महाराज, कृष्णसखा उद्वव महाराज, तुवन मंदिर के महंत रामलखन दास महाराज मौजूद रहे। इससे पहले रेलवे स्टेशन पर शंकराचार्य की अगुवाई करते समय पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रमेश खटीक, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल जैन ‘अंचल’, विश्व हिंदू महासंघ के मंडल अध्यक्ष पवन शिवाजी, जगमोहन त्रिपाठी, प्रदीप त्रिपाठी, अक्षय अलया, महेंद्र त्रिपाठी, चंद्रविनोद मिश्रा, राहुल तिवारी, शैलेंद्र गौर, धु्रव साहू, अभिषेक मिश्रा, धु्रव प्रताप सिंह बुंदेला, श्याम विहारी तिवारी, महेश पटैरिया, अशोक रावत, गिरधर गोपाल शर्मा, हरकिशोर नरवरिया, अजय प्रताप सिंह, राजू तिवारी, रमेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें