फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण में सबकी हो सहभागिता

विज्ञापन
जनसंपर्क करते भाजपाई - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई ने रामजन्म भूमि निर्माण निधि का अभियान आज भी जारी रखा। जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी एड के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ग्राम नेकौरा, पंडाखेरा, कारीटोरन आदि ग्रामों सहित महरौनी नगर में जन संपर्क किया। ग्राम कारीटोरन में जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी ने कहा कि हम लोगों का उद्देश्य है कि राममंदिर निर्माण में सबका सहयोग हो, चाहे कितना भी कम हो। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी, निवर्तमान अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह लोधी, बुन्देलखंड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे, सहकारी बैंक के अध्यक्ष हरीराम निरंजन, महामंत्री बब्बूराजा बुंदेला, वंशीधर श्रीवास, निखिल रामकुमार तिवारी, सुरेश कोंते, मीडिया प्रभारी देवेन्द्र गुरु, युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव गौतम, उपाध्यक्ष रतीराम निरंजन, मंडल अध्यक्ष भगवान सिंह निरंजन, देवेंद्र तिवारी, सूरज जैन, देवेंद्र दुबे, आदित्य नारायण पाराशर, अवतार सिंह अंडेला, विजय कुंआतला, अभिमन्यु सिंह लोधी, दुर्गप्रताप सिंह लोधी, अजय प्रताप सिंह लोधी, नीरव सिंघई, अस्सू पंडा, रवि खरे, भरत पाल, अजय जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें