फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर भटकते अद्घविक्षिप्त को परिजनों को सौंपा

विज्ञापन
railway-ticket-booking.jpg - फोटो : railway-ticket-booking.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। जीआरपी ने सोमवार को रेलवे स्टेशन पर भटकते मिले एक अर्द्ध विक्षिप्त युवक को उसके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर भ्रमण के दौरान अर्द्धविक्षिप्त एक युवक इधर- उधर भटक रहा था। पूछताछ में उसने अपना नाम चंद्रभूषण सिंह (21) पुत्र कमलेश सिंह निवासी महुंटा थाना अतर्रा जिला बांदा बताया। उपनिरीक्षक हरिओम मिश्र एवं चंद्रपाल सिंह ने उसके परिजनों से संपर्क करके युवक के बारे में जानकारी दी। परिजन सोमवार को ललितपुर पहुंचे और युवक को उन्हें सौंप दिया। वह उसे अपने साथ लेकर चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें