फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश से कराई जाए जमीन घोटाले की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपकर राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट द्वारा की गई जमीन की खरीद फरोख्त के मामले की जांच सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश से कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन देते हुए जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत ने आरोप लगाया कि राम मंदिर निर्माण में देश के सभी लोगों ने चंदा दिया है। भगवान श्रीराम सभी भारतीयों के आराध्य है लेकिन जिस तरह मंदिर निर्माण ट्रस्ट द्वारा 2 करोड़ की जमीन को 18 करोड़ रुपये में खरीद फरोख्त का मामला प्रकाश आया है, उससे सभी भारतीयों को ठेस पहुंची है। मंदिर निर्माण की अन्य सामग्री को भी इसी तरह फर्जी बिल लगाकर खरीदा जा रहा है। भगवान राम के नाम पर चंदे की लूट की जा रही है और प्रदेश सरकार मंदिर निर्माण ट्रस्ट के लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के जगह उन्हें संरक्षण देने का काम कर रही है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय परिसर में प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देने वालों में पीसीसी सूनील खजुरिया, पीसीसी बहादुर अहिरवार, पुनीत देवलिया, अजय कुशवाहा, मुन्नालाल सिरोठिया, कुलदीप पाठक प्रदेश सचिब एनएसयूआई, मोंटी शुक्ला जिलाध्यक्ष एनएसयूआई, अजय तोमर, आशीष कुमार दुबे, महेंद्र पनारी, रामसिंह यादव, मनीष श्री माली, आसिफ खान, बहादुर राजपूत, संदीप कुमार जिलाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ, पवन विश्वकर्मा जिलाध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ, वीरेंद्र रिछारिया, सुनील अहिरवार, गुलफान खान, राहुल सेन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें