संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। रैकवार समाज ने निषादराज की जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली, जिसमें भारी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। शोभायात्रा में गांवों और मुहल्लों से झांकियों एवं निषादराज के स्वरूप एवं नाव को सजाया गया।
शोभायात्रा रिसाला मंदिर से प्रारंभ होकर तुवन मंदिर, शनिचरा चौराहा, तालाबपुरा होते हुए रिसाला मंदिर पर समाप्त हुई। युवाओं ने सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। सभी ने संकल्प लिया कि वे एकजुट रहकर समाज का उत्थान करेंगे। इस दौरान गरीचे माते सदर, मुन्ना माते, हीरा पीएनबी, खुमान माते, मोतीलाल आदि मौजूद रहे।
-
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। भगवान श्रीराम को नौका पार कराने वाले निषादराज की जयंती पर गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। श्री रामजानकी केवट मंदिर पर धार्मिक कार्यक्रम हुए। दोपहर में मनमोहक झांकियों के साथ निकली शोभायात्रा में निषादराज, श्री शिवि महाराज, माता सबरी, एकलव्य और गुरु द्रोणाचार्य आदि की तैल्य चित्र की मनमोहक झांकियां एवं बग्गी पर सवार राम दरबार सहित अन्य स्वरूप चल रहे थे।
शोभायात्रा में भजन-कीर्तन करते हुए महिलाओं का जत्था आकर्षण का केंद्र रहा। डीजे की धुनों पर युवाओं की टोलियां जयघोष करते हुए यात्रा की शोभा बढ़ा रही थीं। शोभायात्रा पेट्रोल पंप, रामलीला मैदान, सीओ कार्यालय, सराफा बाजार से होती हुई मंदिर पर समाप्त हुई। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। रात में प्रसाद वितरण एवं भंडारा हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति संरक्षक आशाराम रायकवार अध्यक्ष रामस्वरूप, देवराज कश्यप, श्याम सुंदर, शंकर खांदी आदि का सक्रिय सहयोग रहा।
-
जखौरा। बस स्टैंड तालाब स्थित श्रीराम जानकी केवट मंदिर प्रांगण से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भगवान की भव्य झांकियों को घोड़ा बग्गी में सजाया गया। महिलाएं मंगल गीत गाते हुए शोभायात्रा के पीछे चल रही थीं। इस मौके पर बाबूलाल रैकवार, रामसेवक ठेकेदार, हनुमत रैकवार, अशोक रैकवार, मुकेश रैकवार आदि मौजूद रहे। संवाद