फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पेशी से घर लौट रहे ग्रामीण व चचेरे भाई पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। पेशी से घर लौट रहे ग्रामीण और उसके चचेरे भाई पर घात लगाकर जानलेवा हमला किया गया। पुलिस ने दो नामजद व 8-10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली अंतर्गत ग्राम सतरवांस निवासी सुरेंद्र कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 10 अप्रैल को वह न्यायालय से पेशी करके अपनी बाइक से चचेरे भाई छोटे राजा के साथ शाम करीब 6 बजे घर जा रहा था। वह गोविंद सागर बांध रोड हाईवे पर पहुंचा था कि यहां घात लगाए बैठे राघवेंद्र, सिद्धार्थ निवासी ग्राम सतरवांस व उनके 8-10 साथियों ने रोक लिया, वे हाथों में लाठी-डंडे, लोहे की पाइप, रॉड लिए थे। आरोपियों ने दौड़ा-दौड़ाकर जानलेवा हमला किया। उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं और गंभीर रूप से घायल हो गया। चचेरे भाई ने उसे बचाने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उस पर भी हमला किया। राहगीरों ने किसी प्रकार दोनों को बचाया। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें