फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी, सीडीओ ने किया राखपंचमपुर मेला का निरीक्षण

विज्ञापन
राखपंचमपुर मेला आयोजन में व्यवस्थाओं का जायजा लेते पुलिस अधीक्षक व सीडीओ - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर/बार। पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार और मुुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय ने शुक्रवार को राखपंचमपुर मेला आयोजन का निरीक्षण किया गया और संबंधित अधिकारियों को कोविड-19 नियमों का पालन कराए जाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके साथ ही अधिकारियों ने थाना जखौरा क्षेत्र अंतर्गत पोलिंग बूथों का भ्रमण कर जिला पंचायत चुनाव को लेकर व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक जानकारियां लीं। उन्होंने मेला परिसर में श्रद्धालुओं के पहुंचने पर कोविड-19 नियमों के तहत सामाजिक दूरी, मास्क पर विशेष ध्यान देने लिए श्रद्धालुओं से भी अपील की। वहीं जखौरा क्षेत्र में जिला पंचायत चुनाव को लेकर बिकने वाले नामांकन पत्रों के दौरान की व्यवस्थाएं भी परखीं और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने नामांकन पत्रों की बिक्री के दौरान विशेष निगरानी रखने के लिए निर्देश दिए। इसी क्रम में उन्होंने बार ब्लाक पहुंचे और वहां पर राष्ट्रीय इंटर कालेज में स्थापित होने वाले मतगणना स्थल और मतपेटियों को रखे जाने वाले स्थानों का गहनता से निरीक्षण किया। व्यवस्थाएं सुचारु रखने के लिए दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान उप जिलाधिकारी तालबेहट भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें