फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: राजघाट बांध के गेट खुले, एमपी जाने वाला पुल डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर/तालबेहट। मध्य प्रदेश और जनपद में हो रही झमाझम बारिश से बेतवा नदी का जल स्तर बढ़ने से राजघाट बांध के 12 गेट खोलकर 2.34 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे राजघाट से मध्य प्रदेश के चंदेरी जाने वाली सड़क का पुल डूब गया और यातायात थम गया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश की ओर से आने वाली बेतवा नदी में पानी की आवक ज्यादा बनी है। इस कारण नदी पर बने राजघाट बांध के गेट पिछले दो दिनों से खुले हैं और पानी की निकासी की जा रही है। शनिवार रात से हो रही तेज बारिश से राजघाट बांध में पानी की आवक बढ़ने लगी। इसे देखकर सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बांध के और गेटों को खोलने के आदेश दिए। फिर रविवार को बांध के 12 गेट खोल दिए गए। इससे 2,34,506 क्यूसेक पानी की निकासी होने लगी।
बांध से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने से राजघाट से मध्य प्रदेश के चंदेरी जाने वाली सड़क पर बना पुल डूब गया। पुल के ऊपर करीब 8-10 फीट पानी बहने लगा। पुल डूब जाने से चंदेरी को जाने वाले वाहनों के पहिये थम गए। सिर्फ छोटे वाहन ही राजघाट बांध पर बनी सड़क के रास्ते चंदेरी की ओर जा रहे हैं। जबकि, भारी वाहनों का प्रवेश यहां वर्जित किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए राजघाट में पुल के पास चौकी पुलिस लगाई गई। दूसरी ओर मध्य प्रदेश के चंदेरी थाना पुलिस ने बेरिकेडिंग लगाई है।
विज्ञापन

जनपद के गोविंद सागर बांध, माताटीला बांध, उटारी बांध, सजनाम बांध, शहजाद बांध, सुकवा-ढुकवां, भौंरट बांध, भावनी, कचनौंदा और भावनी बांध के गेट खोले गए है। बांधों के गेट खुलने से इनसे निकलने वाली नदियां उफान पर बह रही हैं। सिंचाई विभाग ने निचले क्षेत्र के गांवों में अलर्ट जारी करते हुए लोगों से नदी किनारे न जाने की अपील की है।



किस बांध से कितना पानी छोड़ा गया
- राजघाट बांध के 20 गेट खुलने से बेतवा नदी पूरे उफान पर बहना शुरू हो गई है। बांध से डेढ़ लाख क्यूसेक पानी की निकासी शुरू की गई।
- माताटीला बांध से पानी छोड़े जाने से सुकुवां-ढुकुवां बांध का भी जलस्तर बढ़ गया। वहां से भी पानी की निकासी शुरू हो गई तो बबीना से पूराविरधा रिपटे पर करीब दो फीट पानी आ गया। इससे रास्ता बंद हो गया है।
- बारिश से गोविंद सागर बांध के जलस्तर में इजाफा हुआ है। बांध के जलस्तर को निर्धारित करने के लिए रविवार को आठ गेट खोलकर 3856 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
- गोविंद सागर बांध के गेट खुलने से निचले क्षेत्र में शहजाद नदी पर निर्मित शहजाद बांध का जलस्तर बढ़ गया। तीन गेट खोलकर 7044 क्यूसेक पानी छोड़ा जाने लगा। अवर अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि बांध में पानी का स्तर बढ़ने पर रात में और अधिक पानी छोड़े जाने की संभावना है।

- उटारी नदी पर निर्मित उटारी बांध में पानी की आवक ज्यादा होने से इसका जलस्तर निर्धारित स्तर से अधिक बढ़ गया। इसे नियंत्रित करने के लिए रविवार को बांध के पांच गेट खोलकर 1550 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।
- नवनिर्मित भौंरट बांध में पानी अधिक मात्रा में आने से गेटों को खोलकर 650 क्यूसेक पानी की निकासी शुरू की गई। गेट खुलने से पहले निचले क्षेत्र में एनाउंस करवाकर अलर्ट घोषित किया गया।

- सजनाम नदी पर बने भावनी बांध में पानी की आवक ज्यादा होने पर रविवार को इसके पांच गेट खोलकर पांच हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जाने लगा।
- सजनाम नदी में पानी की आवक ज्यादा होने से सजनाम बांध के दो गेट खोलकर 1745 क्यूसेक पानी की निकासी की जाने लगी। सहायक अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि पानी की आवक बढ़ने पर रात में दो और गेट खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें