फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजघाट निर्माण खंड करेगा उटारी बांध की देखरेख और रखरखाव, बांध परियोजना पूर्ण होने के बाद की गई सुपुर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में करोड़ों रुपये की लागत से बनकर तैयार हो चुके उटारी बांध को सिंचाई विभाग के सुपुर्द कर दिया गया। अब इस बांध की देखरेख राजघाट निर्माण खंड करेगा। तहसील महरौनी क्षेत्र में वर्ष 2008 में करोड़ों रुपये की लागत से उटारी बांध का शिलान्यास किया गया था। बांध की कुल भंडारण क्षमता 15.09 एमसीएम व उपयोगी क्षमता 10.86 एमसीएम रखी गई थी। बांध बनाने के लिए करीब 690.52 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया। बांध परियोजना को पूरा करने के लिए एक समय निर्धारित किया गया था। लेकिन यह परियोजना अपने निर्धारित समयसीमा से काफी देरी के साथ पूरी हो पाई, जिस कारण इस बांध की परियोजना की लागत बढ़ गई थी। यह परियोजना पूर्ण होने में करीब 14 वर्ष का समय लगा। कुछ माह पूर्व यह परियोजना बनकर पूर्ण हुई। इसके बाद इस बांध को सिंचाई विभाग के सुपुर्द करने के लिए कागजी कार्रवाई शुरू की गई। जोकि हाल ही में पूर्ण कर ली गई और उटारी बांध को सिंचाई विभाग के सुपुर्द कर दिया गया। अब बांध की देखरेख व रखरखाव का काम राजघाट निर्माण खंड करेगा।
विज्ञापन

2200 हेक्टेयर भूमि होगी सिंचित
उटारी बांध परियोजना पर करीब 20.500 किलोमीटर की नहरें व माइनर बनाई गई है। इन नहरों और माइनरों के जरिए इस क्षेत्र की करीब 2200 हेक्टेयर फसल को सिंचित किया जाएगा। जिसमें रबी फसल का रकबा 1800 हेक्टेयर और खरीफ फसल का रकबा 600 हेक्टेयर भूमि का सिंचित किया जाएगा।
बांध के पूर्ण क्षमता से भरे जाने पर यह गांव होंगे प्रभावित
उटारी बांध में पानी भरे जाने का जलस्तर 326.80 मीटर है। बांध का मृत जलस्तर 322.80 मीटर रखा गया है। बांध के पूर्ण क्षमता से भरे जाने पर ग्राम सूरीकलां, बिल्ला, बडोखरा, मिर्चवारा क्षेत्र प्रभावित होगा। इसके लिए सिंचाई विभाग ने प्रभावित गांव के लोगों को पूर्व में ही चेतावनी नोटिस जारी कर दिया था और भराव क्षेत्र में न जाने, फसल न बोने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें