फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व पालिकाध्यक्ष पर अब कुर्की और संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई भी करेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली पुलिस की ओर से बुधवार को पूर्व पालिकाध्यक्ष रमेश खटीक, उनके दो बेटे व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बहू के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद अब पुलिस सभी आरोपियों की न्यायालय से कुर्की व संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई भी की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने आगे कुर्की व संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई विधिक नियमानुसार किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन

पूर्व पालिकाध्यक्ष रमेश खटीक व उनके राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े पारिवारिक सदस्यों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को कोतवाली पुलिस ने एसपी की संस्तुति पर जिलाधिकारी के अनुमोदन पर पूर्व पालिकाध्यक्ष व उनकी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बहू जयश्री खटीक व दो बेटों के समेत आठ आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। इनमें उनके बेटे राजकुमार खटीक, जितेंद्र खटीक, संतोष अरिवार, जग्गू कुशवाहा, जितेंद्र कुमार जैन व प्रीतम अहिरवार शामिल हैं। इनमें रमेश खटीक को गैंग लीडर बताया गया और इस बार तो कोतवाली पुलिस ने उनकी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बहू पर ही गैंगस्टर की कार्रवाई की है, जो एक सम्मानित पद पर रह चुकी हैं। महिला पर की गई यह कार्रवाई शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। यही नहीं पुलिस प्रशासन पूर्व पालिकाध्यक्ष व उनके साथियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद अब कुर्की व संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई की तैयारी में है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद अब उक्त आरोपियों की कुर्की व संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई भी नियमानुसार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें