फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजन ने मारी दौड़ प्रतियोगिता में बाजी

विज्ञापन
कसिन इंटर कालेज में ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता 100 मीटर दौड में प्रतिभाग करती छात्राएं - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। कस्बा बिरधा में युवा कल्याण व प्रांतीय विकास दल विभाग द्वारा ब्लाक स्तरीय खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता किसान इंटर कॉलेज में आयोजित की गई। इसमें विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ एडीओ पंचायत मातादीन यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। बालक वर्ग में 100 मीटर दौड में प्रथम राजन, द्वितीय अभिनंदन व तृतीय धर्मेंद्र, 200 मीटर दौड में प्रथम अभिषेक राजा, द्वितीय अभिनंदन व तृतीय धर्मेंद्र, 400 मीटर दौड़ में प्रथम राजन सिंह, द्वितीय अनूप व तृतीय अभिषेक व 800 मीटर दौड में प्रथम आलोक, द्वितीय सिद्धार्थ व तृतीय राघव रहे। लंबी कूद में प्रथम राजन, द्वितीय अभिनंदन व तृतीय धर्मेंद्र रहें। ऊंची कूद में प्रथम राजन, द्वितीय विजय व तृृतीय अजय रहे। बालक वर्ग कबड्डी में बिरधा की टीम विजेता रही। उप विजेता ग्राम जाखलौन की टीम रही।
बालिका वर्ग के 100 मीटर दौड में प्रथम आरती साहू, द्वितीय रागनी व तृतीय राजा बेटी रहीं। कबड्डी में राजा बेटी व ग्राम पाली की टीम विजेता रही। उपविजेता क्रांति बिरधा की टीम रही। अंत में प्रधानाचार्य ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर समापन किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्राविद अधिकारी राजीव कुमार उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें