फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: राज इलेवन व ललितपुर की टीम ने जीते मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
तुवन मंदिर ग्राउंड में चल रहे सदर विधायक कप में दो मैचों का हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। तुवन मंदिर ग्राउंड में चल रहे सदर विधायक कप में शनिवार को दो मैचों का आयोजन हुआ। इसमें राज इलेवन व ललितपुर इलेवन की टीम विजयी रही।
पहले मैच में राज एलेवन व मिर्चवारा क्लब की टीम आमने-सामने हुई। पहले बल्लेबाजी करते हुए राज इलेवन ने 12 ओवर खेलते हुए 6 विकेट खोकर 138 रन का लक्ष्य रखा। मिर्चवारा क्लब ने 12 ओवर में 8 विकेट खोकर 109 रन ही बना पाई। राज इलेवन ने 29 रन से मैच जीत लिया। दूसरा मैच गायधाम इलेवन व ललितपुर इलेवन के बीच खेला गया। बल्लेबाजी करते हुए गायधाम इलेवन ने 12 ओवर 6 विकेट खोकर 138 रन बनाए। इसमें रोहित प्यासा के शानदार लगातार 6 छक्के शामिल रहे। ललितपुर इलेवन ने 11.2 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। यह मैच ललितपुर इलेवन ने चार विकेट से जीत लिया। विक्रांत और आकिब रजा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस अवसर पर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, शकुंतला कुशवाहा, नगर अध्यक्ष भाजपा भगत राठौर, बार मंडल अध्यक्ष हरपाल सिसौदिया, बालकिशन राजपूत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें