फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना

Thu, 29 Jun 2017 01:20 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
rain - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बुधवार को हुई झमाझम बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत प्रदान की। बारिश के कारण तीन डिग्री तापमान नीचे चला गया, इससे मौसम सुहाना हो गया है। इस दौरान लोग घरों से निकलकर  आए और उन्होंने आसमान से गिर रही पानी की रिमझिम बूंदों का आनंद लिया।
विज्ञापन



पिछले कई दिनों से हल्की फुल्की बारिश हो रही थी, लेकिन इससे जमीन ठंडी नहीं हो पा रही थी, जैसे ही बारिश रुकती है वैसे ही उमस होने लगती थी। बंद कमरों में तो रहना मुश्किल हो जाता था। कूलर, पंखे भी काम नहीं कर रहे थे। बुधवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाने लगे थे, उम्मीद लगाई जा रही थी कि आज बारिश होगी लेकिन दोपहर तक कुछ नहीं हुआ। इस दौरान काफी उमस हुई। लोग पसीना से तरबतर हो गए। अचानक बादलों से बारिश होने लगी। कई बार बारिश रुकी और फिर शुरू हुई यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। बारिश की वजह से मौसम सुहाना हो गया। बच्चे, बूढ़े व जवान रिमझिम बारिश में भीगकर मजा लेते रहे तो कइयों ने मंगोड़ी व चाय की चुस्की लेकर बरसात का आनंद उठाया। ललित टाकीज के पास मंगोड़ी खाने के लिए दुकान पर लोगों की भीड़ देखी गई। वहीं,  मानसून की बारिश शुरू होने पर लोगों ने कच्चे घरों पर डालने के लिए पन्नियों (पालीथिन) की खरीददारी की।
.......
इतना रहा तापमान
मंगलवार को अधिकतम 33 व न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस तापमान था, वहीं, बुधवार को अधिकतम 30 व न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को अधिकतम 30 व न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस, शुक्रवार को अधिकतम 31 व 25 डिग्री तापमान रहने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें