फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद को मिलेगा चौथा रेलवे ट्रैक, सर्वे कार्य पूर्ण, भूमि का हुआ चिन्हीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। रेलवे विभाग गतिमान योजना के तहत रेल यातायात के सभी अवरोधों को समाप्त करने की तैयारी कर रहा है। मानव रहित क्रासिंग, फोरलेन, रेलवे ट्रैक, दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में ओवर व अंडरब्रिज सहित ट्रैक गार्ड का निर्माण कराया जा रहा है। अभी तक रेलवे की आोर से यातायात को सुचारु करने के लिए तीसरी लाइन बिछाई जा रही थी, लेकिन गतिमान योजना में चौथे ट्रैक को बिछाने के कार्य पर भी मुहर लग गई है। रेलवे विभाग ने इसका सर्वे कार्य पूर्ण कर लिया है। तीसरी लाइन पूर्ण होते ही चौथी लाइन का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

वर्तमान में रेलवे यातायात में बाधा के कारण लोगों को यात्रा में परेशानी होती है। साथ ही कच्चे माल के लिए रेलवे का कम से कम प्रयोग किया जाता है। इसका कारण है ट्रेनों के लेट होने से माल का खराब हो जाना। रेलवे विभाग ने इसके लिए कार्य करते हुए एक परियोजना बनाई। इसमें रेलवे ट्रैक के अवरोध समाप्त हो जाएंगे। मालगाड़ियों के लिए अलग ट्रैक और सवारी गाड़ियों को अलग ट्रैक दिया जाएगा। रेलवे की यह योजना उत्तर मध्य रेलवे से गुजरने वाले दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर तीसरी लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। तीसरी लाइन बिछाने का कार्य वर्ष 2023 तक पूर्ण करना निर्धारित है। तीसरी लाइन बिछाने के बाद चौथी लाइन बिछाई जाएगी। लेकिन इसके लिय रेलवे विभाग ने प्रक्रिया तेज कर दी है। जनपद रेलवे सीमा झांसी की ओर माताटीला सेक्शन पर बेतवा नदी पर बने पुल के खंभा नंबर 1085 से शुरू होकर बीना की ओर धौर्रा सेक्शन पर नारायणी नदी पुल के पास खंभा नंबर 1007 तक है। जनपद का यह ट्रैक करीब 78 किलोमीटर का है। इस प्रस्तावित चौथी लाइन के लिए भू- चिन्हीकरण का कार्य पूर्ण होने को है। जल्द ही जनपद रेलवे के नक्शे में महत्वपूर्ण स्थान पर होगा। क्योंकि जनपद से सिंगरौली को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण ट्रैक भी है। इस पर भी दोहरीकरण और कॉड लाइन की परियोजना का काम हो रहा है। सिंगरौली क्षेत्र कोयला सप्लाई का हब है। इस फोरलेन ट्रैक की परियोजना से यहां से कोयले को आसानी से देश के किसी भी कोने में पहुंचाया जा सकता है। चौथी लाइन परियोजना के पूर्ण हो जाने से रेलवे विभाग सहित ट्रेन यात्रियों को भी लाभ होगा।
दूसरे चरण में बिछेगा जनपद में चौथा ट्रैक
चौथी लाइन का काम तीन चरण में किया जाएगा। जिसमें पहले चरण में मथुरा से धौलपुर, दूसरे चरण में झांसी मंडल के धौलपुर झांसी से बीना तक कार्य किया जाएगा। तीसरा चरण बीना से आगे के रेलवे ट्रैक पर किया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन

व्यस्त ट्रैफिक से मिलेगी निजात
जनपद से गुजरे दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग दो ट्रैक का था। इस पर रेलगाडियों का भारी ट्रैफिक रहता है। इस कारण यात्री गाड़ियों को ट्रैक से निकालने के लिए ट्रैक पर जा रही मालगाड़ियों को लूप लाइन पर खड़ा कर दिया जाता है। जिस कारण से इन मालगाड़ियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लग जाता था। इस कारण व्यापारी रेल से माल भेजने में कतराते हैं। लेकिन अब तीसरी लाइन बिछ जाने और प्रस्तावित चौथी लाइन परियोजना के पूर्ण हो जाने से इस रेलवे ट्रैक के व्यस्त ट्रैफिक से काफी हद तक निजात मिलेगी। जिसका फायदा रेलवे विभाग को आर्थिक तौर पर होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

चौथे रेलवे ट्रैक का सर्वे कार्य पूरा हो चुका है। तीसरी लाइन का काम पूर्ण होने के बाद चौथे ट्रैक की पटरियों को बिछाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
मनोज कुमार सिंह, पीआरओ डीआरएम झांसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें