फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे को आई अपनी जमीनों की सुध

विज्ञापन
कैप्सन- मकान तोड़ती जेसीबी मशीन - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
तालबेहट। रेलवे स्टेशन के यार्ड एवं सर्कुलेटिंग एरिया में कई वर्षों से बने मकानों को बृहस्पतिवार को रेलवे के अधिकारियों ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से उन्हें जमींदोज करा दिया। कुछ लोगों ने विरोध जताया, लेकिन टीम ने किसी की नहीं सुनी। मकान गिराने के लिए जेसीबी देर रात तक लगी रही।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के बाहर बीस- पच्चीस वर्षों से करीब 24 परिवार मकान बना कर रहते आ रहे हैं। इन गृह स्वामियों को रेलवे के अधिकारियों ने कुछ दिन पूर्व नोटिस देकर रेलवे की जमीन से मकान हटाने को कहा था। नोटिस मिलने के बाद भी किसी ने अपना मकान खाली नहीं किया। बृहस्पतिवार की सुबह रेल अधिकारियों की टीम ने सिविल पुलिस, आरपीएफ, राजस्व कर्मचारियों की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से मकानों को गिराना शुरू कर दिया। इस बात को लेकर कुछ लोगों ने विरोध किया। लेकिन, पुलिस की सख्ती के आगे उनकी एक नहीं चल सकी। शाम तक चले अभियान में लगभग डेढ़ दर्जन मकानों को जेसीबी से जमींदोज कर दिया गया। इस मौके पर सेक्सन इंजीनियर प्रीतम सिंह, आरपीएफ थानाध्यक्ष वीरेद्र चौधरी, जेई अमित सिंह, उपनिरीक्षक सुरेश कुमार चतुर्वेदी सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
---------------
पैसा देकर कराया था बैनामा
विकासखंड अंतर्गत ग्राम रजावन निवासी महेश कुमार, देवेंद्र कुमार आदि ने बताया कि उन्होंने 25 वर्ष पूर्व भूखंड का बैनामा कराकर मकान बनाया था। रेलवे ने उसे अपनी संपत्ति बताकर गिरा दिया।
विज्ञापन

----------------
नोटिस मिलने के बाद कुछ नहीं होने की बातें कहने वाले लोगों को उस समय हैरानी हुई, जब जेसीबी ने अपना काम शुरू किया। इसके बाद लोग घरों में रखा सामान सुरक्षित निकालने के लिए जुट गए।
---------------------
बृहस्पतिवार को डेढ़ दर्जन मकान गिराए गए हैं। अभी कुछ मकान छूट गए हैं, जिनके स्वामियों को नोटिस देकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शीघ्र की जाएगी। रेलवे की जमीन प्रत्येक दशा में कब्जामुक्त कराई जाएगी।
विज्ञापन

- प्रीतम सिंह, सीनियर सेक्शन इंजीनियर ललितपुर
----

कैप्सन - गिराए गए मकान- फोटो : TALDEHATE

कैप्सन - मौके पर मौजूद पुलिस- फोटो : TALDEHATE

कैप्सन - समान हटाते परिजन- फोटो : TALDEHATE

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें