फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटारसी में इंटरलॉकिंग पैनल सिस्टम के निर्माण से ट्रेनें प्रभावित

Sat, 04 Jul 2015 12:33 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। इटारसी में इंटरलॉकिंग पैनल सिस्टम में आग लगने का असर यात्री ट्रेनों पर लगातार पड़ रहा है। सुबह से रेलवे स्टेशन पहुंच रहे यात्रियों को ट्रेन मिलने की उम्मीद कम ही होती है। शुक्रवार को ललितपुर से अप व डाउन रूट की आधा दर्जन ट्रेनें रद रहीं। इसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन



झांसी और भोपाल तक यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए ट्रेनों का सफर करना अभी कुछ दिन और मुश्किल भरा होगा। तीन सप्ताह पूर्व इटारसी में रूट रेलवे इंटरलॉकिंग में आग लगने से पूरा पैनल सिस्टम नष्ट हो गया था, जिसके चलते 20 दिनों से ट्रेनों के आवागमन में काफी दिक्कत चल रही हैं।


कई ट्रेनें रद कर दी गई हैं, तो बहुत सी ट्रेनें इटारसी से गुजारी तो जा रही हैं। लेकिन मैनुअली निकालने की वजह से ट्रेनों के आवागमन में घंटों लेट भी चल रही हैं। रेलवे द्वारा इटारसी रेलवे स्टेशन पर फिर से दूसरा इंटरलॉकिंग सिस्टम का निर्माण किया जा रहा है, जिसके चलते रेल यात्रियों को काफी असुविधा उठानी पड़ रही है। ललितपुर से बीना भोपाल तक रेल यात्रियों को तो पूरे दिन भर ट्रेन का इंतजार करना पड़ रहा है। निर्माण कार्य के चलते रेलवे द्वारा गुरुवार को दर्जनों ट्रेनें रद कर दी गईं। यही कारण है कि ललितपुर में भी अप और डाउन दोनों ओर की आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें रद चल रही हैं।
विज्ञापन



 शुक्रवार को दिल्ली की ओर जाने वाली 12807 समता एक्सप्रेस, 11077 झेलम एक्सप्रेस, 12137 पंजाबमेल एक्सप्रेस, लखनऊ की ओर आने वाली 12534 पुष्पक एक्सप्रेस और भोपाल की ओर जाने वाली 12511 राप्तीसागर एक्सप्रेस, व 11078 झेलम एक्सप्रेस रद रहीं। इसका असर कुछ दिन और रहने की आशंका जताई जा रही है। छह जुलाई तक कई ट्रेनें रद रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें