फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक का बढ़ेगा दायरा

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। रेलवे स्टेशन पर नवीन स्टेशन भवन के पास प्लेटफार्म संख्या एक की लंबाई बढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही यहां पुरानी मालगोदाम के लिए बनाई गई रेलवे लाइन को हटाकर प्लेटफार्म की चौड़ाई भी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

ललितपुर रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरों के बाद अब स्टेशन के लिए नवीन भवन का निर्माण तेजी से चल रहा है, वहीं, अब प्लेटफार्म संख्या एक की लंबाई भी 244 मीटर तक बढ़ाई जाएगी। इसके लिए रेलवे द्वारा प्रस्ताव तैयार करने के बाद मंजूरी भी मिल चुकी है। इससे जहां प्लेटफार्म की लंबाई और चौड़ाई कम होने की वजह से कई बार यात्रियों को ट्रेन आने पर काफी परेशान होना पड़ता है, इसे देखते हुए अब रेलवे ने प्लेटफार्म की लंबाई को बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही रेलवे द्वारा प्लेटफार्म एक पर ही आगे की ओर टिकट घर के सामने बनाए जा रहे नवीन स्टेशन भवन के सामने पुराने मालगोदाम के लिए निर्मित रेलवे ट्रैक को भी हटाते हुए प्लेटफार्म की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। फिलहाल अभी स्टेशन भवन का निर्माण चल रहा है, इसके बाद यहां जल्द ही प्लेटफार्म को विकसित करने का कार्य शुरू किया जाएगा। वहीं, रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए बैंच, पानी आदि की सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी। रेलवे स्टेशन पर यह विकास काम तीसरी लाइन को देखते हुए किए जा रहे हैं।
रेलवे स्टेशन पर नवीन स्टेशन भवन के पास प्लेटफार्म की लंबाई और चौड़ाई बढ़ाई जानी है। इसके लिए पुराने मालगोदाम के पास बनाया गया ट्रैक हटाकर प्लेटफार्म की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। यह कार्य कंस्ट्रक्शन विभाग द्वारा किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जीडी वर्मा, स्टेशन अधीक्षक, ललितपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें