फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर जल्द शुरू होगा एस्क्लेरेटर का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। ललितपुर में रेलवे स्टेशन के विस्तार के साथ यहां यात्रियों की सुविधाएं भी बढ़ाई जा रही हैं। कोराना काल के पहले रेल प्रशासन द्वारा रेलवे स्टेशन पर एस्केलेटर लगाने को मंजूरी दी गई थी, जिसे लगाने का कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर तीसरी और चौथी लाइन के अनुसार विस्तार और विकास कार्य किए जा रहे हैं। यहां रेलवे आरक्षण कार्यालय के सामने पुरानी मालगोदाम वाले स्थान पर रेलवे स्टेशन का दो मंजिला भवन का निर्माण कार्य वर्तमान में चल रहा है। वहीं रेलवे स्टेशन पर पुराने फुट ओवरब्रिज के स्थान पर नए फुट ओवरब्रिज के निर्माण को भी स्वीकृति मिल चुकी है, जो नेहरूनगर से होता हुआ प्लेटफार्म एवं स्टेशन के बाहर जीआरपी थाने के पास खुलेगा। यह फुट ओवरब्रिज भी ऊंचाई के साथ ही बुजुुर्ग व विकलांग यात्रियों की सुविधा के अनुसार बनाया जाएगा, ताकि यात्री सामान के साथ आसानी से उतर और चढ़ सकें।
इसी के चलते रेलवे स्टेशन पर कोरोना काल के पहले जीएम के निरीक्षण के दौरान एस्केलेटर लगाए जाने को मंजूरी प्रदान की गई थी, जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और कंस्ट्रक्शन विभाग के अंतर्गत प्लेटफार्म एक एवं दो-तीन पर एस्केलेटर लगाए जाने को मंजूूरी प्रदान की गई थी, लेकिन कोरोना काल के दौरान इसको लगाए जाने का कार्य अटक गया था, लेकिन अब कोरोना काल से राहत मिलने और बजट मिलने पर रेलवे स्टेशन पर एस्केलेटर लगाने की प्रक्रिया में तेजी आ गई है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और एक कार्यदायी संस्था को रेलवे स्टेशन पर एस्केलेटर लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो अधिकारियों की देखरेख में जल्द ही कार्य शुरू करेगी। यह काम मार्च माह के अंत तक पूरा किया जाना है। यदि कंपनी द्वारा निर्धारित समय पर यह कार्य पूरा कर देती है तो रेलवे स्टेशन पर दो माह में एस्केलेटर लग जाएंगे और शारीरिक रूप से कमजोर यात्री आसानी से स्वचालित सीढ़ियों से एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ललितपुर रेलवे स्टेशन पर एस्केलेटर लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया हो चुकी है, जल्द ही यहां एस्केलेटर लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा।
मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, रेलवे, झांसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें