फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर भी रहा पूरे दिन सन्नाटा

विज्ञापन
खाली पड़ा स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर दो व तीन - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। जनता कर्फ्यू के दौरान ट्रेनों का संचालन बंद रहने से रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा रहा। केवल वही ट्रेनें आईं, जो 24 घंटे के दौरान रूट पर थीं। रेलवे स्टेशन परिसर सूूना बना रहा।
विज्ञापन

कोरोना वायरस महामारी घोषित की गई है। इस बीमारी से बचाव करने को लेकर आम लोग सजग हो गए हैं। वहीं, केंद्र सरकार ने रोकथाम के लिए 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का आह्वान किया था। इस पर रविवार को लोगों ने इसका पालन करते हुए भरपूर सहयोग किया। शहर का रेलवे स्टेशन दिनभर सूना रहा। यात्रियों की संख्या नाम मात्र के लिए ही रही। टैक्सी बंद होने से ट्रेेनों से आए यात्रियों को आवागमन में परेशानी रही। टैक्सी के इंतजार में बैठे यात्री बाद में टैक्सी नहीं आने पर मायूस होकर पैदल ही अपने घरों की ओर चल दिए। कुछ अपने निजी वाहनों के सहारे ही आशियाने तक पहुंचे। हालांकि, बचाव को लेकर आम लोग भी सजग रहे। अधिकांश लोग मास्क लगाकर यात्रा कर रहे थे। इस दौरान सदन एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, पठानकोट एक्सप्रेस, हीराकुंड एक्सप्रेस, पंजाब मेल समेत अन्य ट्रेनें आईं। हाथों को साफ करने के लिए यात्री सैनेटाइजर और साबुन साथ में लिए थे। विभिन्न ट्रेनों से आने वाले यात्रियों की रेलवे स्टेशन पर स्क्रीनिंग की जा रही है।

सूना पड़ा प्लेटफार्म नंबर एक- फोटो : LALITPUR

रेलवे स्टेशन के बाहर पसरा सन्नाटा- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें