ललितपुर। उत्तर मध्य रेलवे के वरिष्ठ खंड अभियंता (दक्षिण) रेल पथ ने जानकारी देते हुए बताया कि जाखलौन से जीरोन के मध्य समपार गेट संख्या 325 पर किलोमीटर संख्या 1023/04-06 डाउन रुट पर स्थित है। रेलवे द्वारा उक्त समपार संख्या 325 रेल मरम्मतीकरण का कार्य होने के चलते आज छह से नौ सितंबर तक चार दिन के लिए सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा।