फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन का फुटओवरब्रिज खोलने का अब सड़क पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
railway plate.jpg - फोटो : railway plate.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। रेलवे स्टेशन पर फुटओवरब्रिज खुलवाने की मांग का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को नेहरू नगरवासियों ने स्टेशन तिराहा पर एकत्रित होकर ढोल बजाया और मुख्य सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। सूचना मिलने पर एसडीएम को भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने नेहरू नगरवासियों से ज्ञापन लेकर रेल अधिकारियों से संपर्क कर समस्या निस्तारण कराने का आश्वासन दिया है। इससे पहले दो बार क्षेत्रीय महिला-पुरुष प्रदर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर जीआरपी के सामने प्लेटफार्म संख्या एक से प्लेटफार्म तीन एवं मोहल्ला नेहरू नगर की ओर फुट ओवरब्रिज बना हुआ है। इस ओवरब्रिज से रेल यात्रियों के साथ ही नेहरू नगर के लोग भी प्लेटफार्म एक से होकर स्टेशन के दूसरी ओर बाहर निकलते हैं। लेकिन बीते वर्ष 2020 में मार्च माह में कोरोना काल के दौरान यह फुट ओवरब्रिज मोहल्ला नेहरू नगर की ओर से आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया, जिसके चलते अब नेहरूनगर वासियों को स्टेशन के दूसरी ओर छोटे कामों के लिए भी करीब एक किलोमीटर का चक्कर काटकर देवगढ़ क्रॉसिंग से होकर जाना होता है। जबकि अभी तक वह फुट ओवरब्रिज से होकर कम दूरी और कम समय में स्टेशन के दूसरी ओर बाजार, अस्पताल व अन्य कामों के लिए जा सकते थे। अब जब कोरोना काल से राहत मिल रही है, तो स्थानीय मोहल्लेवासियों द्वारा फिर से फुट ओवरब्रिज का रास्ता उनके लिए खोलने की मांग शुरू कर दी है। बीते दिनों दो बार स्थानीय मोहल्लेवासियों के लोगों ने रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर प्रदर्शन करने के बाद अधिकारियों को ज्ञापन भी दिया, लेकिन कोई हल नहीं निकल सका था। जिसके बाद बुधवार को एक फिर मोहल्लेवासियों ने एकत्रित होकर अब स्टेशन तिराहा रोड पर जाम लगा दिया और रेलवे प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ब्रिज खोलने की मांग की। यहां वह रेल प्रशासन को उनकी समस्याओं के प्रति ध्यान आकर्षित कराने के लिए ढोल भी बजवा रहे थे। जाम लगाने की जानकारी पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और अधिकारियों को समस्या का ज्ञापन देने की बात कही और स्थिति को संभाल लिया। जानकारी मिलने पर एसडीएम भी मौके पर ही पहुंच गए और लोगों से ज्ञापन लेकर रेल अधिकारियों से संपर्क कर समस्या निदान कराए जाने का आश्वासन दिया। ज्ञापन पर विवेक दरौनियां, कमल यादव, शिवम परिहार, सतीश यादव, सनी परिहार, राजेश यादव, अमित यादव, सिद्घांत विश्वकर्मा, अजय पाल, विनोद, कैलाश, महेंद्र, सुमित, मुकेश कुशवाहा, शबाना, मनीषा, पूजा, नजराना, शीला, गनेशबाई, मुरारीलाल, उमा देवी, किरन, ज्योति, सृष्टि, अहिल्या झा, आलिया, रजनी, फैज, नंदलाल, अभिषेक यादव, दिव्यांशु यादव, सुनील, सुखवती आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें