फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रघुनंदन के हत्यारे नहीं पकड़ पाई पुलिस

विज्ञापन
समीक्षा बैठक करते कांग्रेसी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। नगर कांग्रेस कमेटी की समीक्षा बैठक में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त की गई। वक्ताओं ने आरोप लगाया है कि रघुनंदन वैद्य की हत्या को एक माह होने जा रहा है, इसके बाद भी ललितपुर पुलिस अपराधियों को पकड़ नहीं सकी है। इससे उनका परिवार व शहरवासी भयभीत हैं।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव व ललितपुर प्रभारी राहुल रिछारिया ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। लगभग एक माह पहले शहर के चौकाबाग में रघुनंदन वैद्य की हत्या हो गई थी। पुलिस इस प्रकरण के नामजद आरोपी को पकड़ नहीं पाई है। हत्यारोपी खुलेआम घूम रहा है, इससे परिवार और शहर के लोग भयभीत हैं। पुलिस ने उसे जल्द जेल के सीखचों के पीछे नहीं डाला तो हत्या सहित सभी अपराधों का चिट्टा डीआईजी के समक्ष रखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण ही व्यापारी, छोटे दुकानदार बंद होने के कगार पर हैं। किसान और बेरोजगार मौत को गले लगाने को मजबूर है। प्रांतीय सदस्य बिट्टू राजा ने कहा कि पार्टी ने अलग-अलग विचारधाराओं व अलग अलग भाषाओं एवं अलग-अलग सोच रखने वाले लोगों को एक साथ लेकर देश को आगे बढ़ाने का काम किया है। सभा में उपस्थित जिला अध्यक्ष बलबंत सिंह राजपूत, पूर्व जिला अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कुशवाहा, हरीबाबू शर्मा, युवक कांग्रेस अध्यक्ष अंकित यादव, एनएसयूआई अध्यक्ष मोंटी शुक्ला, शिवनारायण पुरोहित, मुकेश रजक पार्षद, वीरेंद्र रजक, अजय तोमर, उवेश खान, दशरथ कुशवाहा, ताजुद्दीन, महिला अध्यक्ष रेखा राजा गौर, निर्भीक शर्मा, प्रेम नामदेव, नीरज संज्ञा, असलम खान, प्रेम नामदेव उपस्थित रहे। अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी शिवनारायण संज्ञा ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें