फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रघुनंदन के हत्यारे का सुराग नहीं लगा पाई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। ब्राह्मण चेतना परिषद द्वारा आयोजित वर्चुअल ब्राह्मण सम्मेलन में ब्राह्मण उत्पीड़न के मामले रखे गए। इस दौरान रघुनंदन वैद्य की हत्या का मामला उठा। वैदिक विद्युत परिषद के अध्यक्ष पवन शास्त्री ने कहा कि डेढ़ माह बाद भी पुलिस हत्यारे का सुराग नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ललितपुर में ब्राह्मणों के साथ अन्याय, दुर्व्यवहार बढ़ा है। करीब डेढ़ माह पूर्व शहर के चौकाबाग निवासी रघुनंदन वैद्य की सरेआम हत्या कर दी गयी थी। इस हत्या को डेढ़ माह का समय हो गया है लेकिन पुलिस हत्यारे तक नहीं पहुंच सकी है। इसमें पुलिस की घोर लापरवाही उजागर हो रही है। इस पर पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि इस प्रकरण सहित ब्राह्मण उत्पीड़न के मामले को लखनऊ में मुख्यमंत्री के समक्ष रख जाएगा। ब्राहमण समाज की बात लखनऊ से दिल्ली तक उठाई जाएगी। सम्मेलन में उमा शंकर विदुआ, हरिबाबू शर्मा, अजय तिवारी, रामनरेश दुबे, प्रदीप रिछारिया, पुनीत देवलिया, आशीष दुबे, सतीश दुबे, अभिषेक रावत, जगदीश पाठक, पीयूष पाठक, कुलदीप पाठक, ललित कौशिक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें