बीते रोज एक छात्र कोटा से लौटा था। मोहल्ले वालों की सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी गई और उसे क्वारंटीन कर दिया गया। जिले में प्रतिदिन बाहर से लोगों का आना- जाना बना हुआ है। प्रशासन चाहकर भी इन्हें नहीं रोक पा रहा है। ऐसे ही एक छात्र के कोटा से लौटने की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने उसे क्वारंटीन कर दिया है। छात्र के घर के बाहर जिला प्रशासन ने सूचना चस्पा कर दी है कि 14 दिन तक इस परिवार से कोई न मिले। भीड़- भाड़ न लगाए। यदि परिवार में किसी को खांसी या सांस लेने में तकलीफ हो रही है तो इसकी सूचना जिला अस्पताल प्रशासन को दे, ताकि उपचार किया जा सके।