लॉकडाउन होने के कारण आवागमन पूरी तरह से ठप पड़ा है। वर्तमान में शादियों का सीजन होने के कारण बसों में सवारियों की भारी भीड़ होती थी तथा बारातों में भी बसें किराए पर जाती थीं, लेकिन लॉकडाउन के कारण बस आपरेटरों को लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। बसों का आवागमन बंद है। जो लोग लाकडाउन- 3 में बसों को छूट मिलने की उम्मीद लगा रहे थे, उन्हें मायूसी हाथ लगी है। जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी प्रकार की छूट नहीं मिलेगी, जो स्थिति अभी तक चल रही थी, वही रहेगी। जिन दुकानों को खोलने की छूट पहले से दी गई है, वही जारी रहेगी।