फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: खेत में चर रहे बछड़े को निगल गया अजगर

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। तहसील महरौनी के ग्राम जरया के समीप निकली नहर के किनारे बोए गए सोयाबीन के खेत में एक विशाल अजगर ने चर रहे बछड़े को निगल लिया। कुछ घंटे बाद अजगर ने मृत बछड़े को बाहर निकाला। वन विभाग की टीम ने अजगर काे पकड़ा और जंगल क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को जरया निवासी कुछ लोग नहर के आसपास अपने खेतों की फसल देखने जा रहे थे। उन्हें गोलू के खेत में सोयाबीन की फसल में कुछ हलचल और आवाज सुनाई दी। गांव के लोग पास पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। यहां एक विशाल अजगर गाय के छोटे बछड़े को निगल रहा था। ग्रामीणों ने अजगर को भगाने का प्रयास किया, लेकिन वह टस से मस नहीं हुआ और गांव वालों के सामने ही बछड़े को पूरा निगल गया। कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकार्ड किया। अजगर 15-20 फीट लंबा था।
छपरट वन रेंज से वन विभाग की टीम भी पहुंची। करीब एक घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के बाद अजगर को नहर किनारे सुरक्षित स्थान पर लेकर पहुंचे। यहां अजगर ने बछड़े को उगल दिया। इसके बाद वन विभाग की टीम ने अजगर को जंगल में छोड़ दिया। अजगर के बछड़े को निगलने और बाद में उसे निकालने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें