फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता को सीने में हुआ दर्द, इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। घर पर मौजूद पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता 55 वर्षीय नरेंद्र कुमार निवासी ग्राम विजौरी झांसी के सीने में दर्द हुआ और वह अचेत हो गए। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। परिजनों ने हार्ट अटैक से मौत होने की बात कही।
जनपद झांसी के ग्राम विजौरी निवासी नरेंद्र कुमार लोक निर्माण विभाग में अवर अभियंता के पद पर तैनात है। वह पिछले दस वर्ष से जनपद में पीडब्ल्यूडी कार्यालय में कार्यरत थे। वह मवेशी बाजार में एक किराए के मकान में अपनी पत्नी के साथ निवास करते थे। जबकि दोनों पुत्र बाहर नौकरी करते हैं। शुक्रवार की सुबह वह घर पर थे। इसी दौरान नरेंद्र कुमार के सीने में दर्द हुआ और वह अचेत हो गए। पत्नी ने इसकी जानकारी अपने आसपास पड़ोस में रहने वाले लोगों को दी तो वह लोग नरेंद्र को लेकर मेडिकल कॉलेज आए। यहां चिकित्सकों ने उनको भर्ती कर लिया। लेकिन कुछ देर बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। सूचना पर अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने हार्ट अटैक से मौत होने की बात कही। सीओ सदर सुनील भारद्वाज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथमदृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक से होना पाया गया है। हालांकि मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें