जिले में दो पुल बहुत महत्वपूर्ण हैं। बानपुर के पुतली घाट और महरौनी के छपरट पुल पर बरसात में आवागमन बंद हो जाता है। नदियों का पानी पुलों के ऊपर से बहने लगता है। इन पुलों के निर्माण की मांग वर्षों से चल रही थी, जो पूरी हो गई है। दानों रपटों पर बन रहे पुलों से अगली बरसात से पहले आवागमन शुरू हो जाएगा। दोनों पुल काफी महत्वपूर्ण माने जाते हैं। सेतु निगम इन दोनों पुलों का निर्माण कर रहा है। काम की रफ्तार भी ठीक है। अगले साल यह पुल तैयार हो जाएंगे, जिससे लोगों को बरसात में आने- जाने में किसी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।