जिले में अल्ट्रासाउंड मशीनों का काम बंद होने के कारण प्रसव के लिए आ रही महिलाएं परेशान हो रही हैं। उन्हें समझ में नहीं आ रहा कि क्या करें। जिला अस्पताल में पहले से ही अल्ट्रासाउंड मशीन बंद थी, अब शहर में अन्य मशीनें भी कोरोना संक्रमण को देखते हुए बंद हो गई हैं। इस कारण जांच नहीं हो पा रही है। कोरोना संक्रमण को लेकर लोगों को परेशानी हो रही है। खासकर गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड कराने की सुविधा बंद हो गई है। इससे उन्हें परेशान होना पड़ रहा है।