कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि न भ्रष्टाचार करने देंगे और न ही करेंगे कहने वाले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं, इससे उनका असली चेहरा देश के सामने आ गया है। कांग्रेसियों ने विदेश मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए पुतला दहन किया और नारेबाजी की। पुतला दहन के अवसर पर जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कुशवाहा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष आरती राय, अजय तोमर, अमित प्रिय जैन, समद खां, इंदरराजा, सुरेंद्र जैन, ऊदल सिंह पटेल, सुनील खजुरिया, विवेक व्यास, बलवंत राजपूत, बिट्टू राजा, निर्भीक शर्मा, ममता राजपूत, आनंद कुशवाहा, मुकेश रजक आदि उपस्थित रहे।