फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: दिसंबर से मिलने लगेगा शुद्ध पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। अमरपुर के पास स्थित मेडिकल कॉलेज में जल्द ही पेयजल संकट दूर होगा। जल निगम यहां पेयजल आपूर्ति करने के लिए 59 लाख से निर्माण करा रहा है। 400 केएल के स्वच्छ जलाशय के साथ पंप हाउस का निर्माण किया जा रहा है। तीन पंप लगाकर सप्लाई शुरू की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि दिसंबर में निर्माण पूर्ण हो जाएगा। इसके साथ ही पर्याप्त मात्रा में सप्लाई हो सकेगी।
मेडिकल काॅलेज में एमबीबीएस के विद्यार्थियों के लिए पानी की किल्लत बनी हुई है। इसी कारण पढ़ाई भी अन्य भवन में कराई जा रही है। एमबीबीएस प्रथम वर्ष में प्रवेश ले चुके छात्रों को ललितपुर स्थित मेडिकल भवन में ठहराकर कक्षाएं शुरू करा दी गई हैं। अब जल्द ही अमरपुर स्थित मेडिकल कॉलेज के भवन में पेयजल आपूर्ति की सुविधा होगी।
विज्ञापन

इसके लिए डोड़ाघाट स्थित जल संस्थान परिसर में सीडब्ल्यूआर प्लांट का निर्माण किया जा रहा है। स्वच्छ जलाशय के ऊपर ही पंप हाउस का निर्माण किया जाएगा। दो पंप से मेडिकल कॉलेज में सप्लाई के लिए टंकी भरी जाएगी। साथ ही सीधी सप्लाई भी की जाएगी। दो पंप लगातार चलेंगे। एक पंप को बंद रखा जाएगा।
-
लाइन की पहले ही हो चुकी मरम्मत
अमरपुर स्थित मेडिकल कॉलेज के भवन में पेयजल सप्लाई के लिए डोड़ाघाट से नदवारा लाइन की पहले ही मरम्मत करा दी गई है। लाइन के लीकेज को ठीक करा दिया गया है। जिन स्थानों पर लाइन क्षतिग्रस्त थी, उसको बदल दिया गया है। अमरपुर स्थित विशिष्ट मंडी स्थल के सामने से भवन तक लगभग एक किलोमीटर की लाइन पहले ही डाल दी गई है।
विज्ञापन

-
फेक्ट फाइल
सीडब्ल्यूआर क्षमता - 400 केएल
सीडब्ल्यूआर पंप हाउस निर्माण - राशि - 59 लाख
नई लाइन की दूरी - एक किलोमीटर
पंप संख्या - 03
तैयार होने की अवधि - दिसंबर 2024
-
मेडिकल काॅलेज में पेयजल सप्लाई के लिए 400 केएल का सीडब्ल्यूआर व पंप हाउस का निर्माण किया जा रहा है। लगभग 40 फीसदी कार्य हो गया है। दिसंबर तक कार्य पूर्ण होने पर सप्लाई शुरू की जाएगी।
- मुकेश पाल सिंह, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें