फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं तक सरकार की योजनाओं व कार्यो की जानकारी पहुंचाएं: राज्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर-महरौनी। भाजयुमो ने बृहस्पतिवार को नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण एलईडी के माध्यम से दिखाया गया।
नेहरू महाविद्यालय में आयोजित सम्मेलन में पूर्व प्राचार्य अवधेश अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्र रक्षा का संकल्प लेकर युवा आगे बढ़ें और देश की सेवा करें। संस्कृत विभागाध्यक्ष ओमप्रकाश शास्त्री ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के संस्मरण सुनाते हुए राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मुन्नालाल जैन ने कहा कि नव मतदाता को काफी सोच समझ कर मतदान करना होगा। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो दुनिया में भारत को बुलंदी पर पहुंचाएगी। जिला महामंत्री आशीष हुंडैत, भाजयुमो नगर अध्यक्ष वैभव गुप्ता, अमर दुबे, मोनू, कृष्ण सोनी, रोहन राजपूत, सत्यम साहू, शुभम सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, महरौनी स्थित ब्लॉक सभागार में आयोजित नव मतदाता सम्मेलन में राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि 18 वर्ष पूर्ण करने वाले लोगों को मतदाता सूची में जोड़ने एवं उन तक सरकार की योजनाओं व कार्यों को पहुंचाएं। इस मौके पर राघवेंद्र पटेरिया, मंडल अध्यक्ष आशीष पंडा, मीडिया प्रभारी दिनेश विदुआ, दीपक तिवारी, जिला मंत्री विशाल रावत, शिवा सिंह तोमर, अजीत पाठक, यशवंत राजपूत, पिंकू रावत, सनत पुरोहित, संदीप पटेल, प्रभा चंदेल, राजेश राजा आदि मौजूद रहे। युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक तिवारी ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें