फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: किशोरी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मुकदमा तीन के विरुद्ध दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। चार माह पूर्व लड़की के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपियों ने षड़यंत्रपूर्वक परेशान कर आत्महत्या के लिए प्रेरित किया था।
थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम मुडिया निवासी तिलक ने न्यायालय में एक प्रार्थना पत्र दिया था। बताया था कि उसकी पुत्री फूल कुमारी को गांव का संजू फोन करके काफी समय से परेशान और बेवजह बदनाम करने की धमकी देता था। बीते एक सितंबर को फूल कुमारी के मोबाइल पर संजू ने तीन बार फोन किया था। इसके बाद पुत्री घास काटने चली गई। काफी देर तक जब वह लौटकर नहीं आई तो खोजबीन की। गांव के ही एक व्यक्ति के खेत में लगे पेड़ से फंदे पर फूल कुमारी लटकती मिली। जब उसने पुत्री के थैले को देखा तो उसमें एक मोबाइल फोन मिला। सिम अरविंद निवासी ग्राम चौबारा थाना बालाबेहट के नाम से थी। उक्त फोन पर अरविंद व उसकी पत्नी अभिलाषा ने बातचीत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि तीनों आरोपी उसकी पुत्री को परेशान कर बदनाम करना चाहते थे, जिस कारण उसकी पुत्री ने आत्महत्या कर ली। इसकी शिकायत पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। न्यायालय ने पुलिस को तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें