फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का ब्यौरा एक सप्ताह में उपलब्ध कराएं

विज्ञापन
राजकीय इंटर कालेज में केसीसी की बैठक को संबोधित करते डीएम योगेश कुमार शुक्ल - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। डीएम ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के लिए लेखपालों/चकबंदी लेखपालों/ग्राम पंचायत अधिकारियों/रोजगार सेवकों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड नहीं बने हैं, उनके आवेदन एक सप्ताह के भीतर भरवाकर संबंधित बैंकों की शाखाओं में उपलब्ध कराएं। यह कार्य महत्वपूर्ण है, इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही/शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज में डीएम योगेश कुमार शुक्ल ने कहा कि कृषि मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दिए निर्देशों के अनुसार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों के किसान क्रेडिट कार्ड बनाने का अभियान चल रहा है। जो किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहें हैं और उन्हें किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा प्राप्त नहीं है। ऐसे किसानों के केसीसी के लिए आवेदन भरवाकर संबंधित बैंक की शाखाओं में उपलब्ध करा दिए गए हैं। लेखपाल/चकबंदी लेखपाल/ग्राम पंचायत विकास अधिकारी/रोजगार सेवक अपने-अपने दायित्वों के निर्वहन के प्रति गंभीर रहें।
एडीएम अनिल कुुमार मिश्र ने बताया कि जनपद में दो लाख 42 हजार कृषक, किसान सम्मान निधि प्राप्त कर रहे हैं। अब तक एक लाख 80 हजार किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड के आवेदन बैंक शाखाओं को उपलब्ध कराए जा चुके हैं। शेष किसानों के आवेदन निर्धारित फार्मों पर लेखपाल किसान की समस्त जानकारियां भरकर फार्म के साथ आधार कार्ड, बैंक की पासबुक की कॉपी, खसरा, खतौनी की लेखपाल द्वारा प्रमाणित प्रति लगाकर बैंकों में जमा करा दें।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अधिकारी ग्राम से संबंधित किसान का आवेदन भरकर खंड विकास अधिकारी को उपलब्ध कराएं। इस प्रक्रिया में किसान से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा और आवेदन डाक (वाई पोस्ट) द्वारा बैंकों तक नहीं पहुंचाएं जाएंगे। यह कार्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी को स्वयं ही करना होगा। जिला विकास अधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि जिनका किसान क्रेडिट कार्ड नहीं बना है, केवल उन्हीं किसानों के आवेदन भरवाए जाने हैं। सभी को फार्म ब्लॉकों से प्राप्त होंगे। फार्म के साथ आधारकार्ड, बैंक खाता संख्या, खसरा एवं खतौनी की प्रमाणित प्रति अवश्य लगाएं। मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर प्रत्येक ग्राम में रोजगार सेवक किसान सम्मान निधि पाने वाले लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने में सहयोग करें। इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर गजल भारद्वाज, तालबेहट मो. कमर, महरौनी ज्ञानेश्वर प्रसाद, मड़ावरा कृष्ण कुमार, पाली अनिल कुमार, उप निदेशक कृषि संतोष कुमार सविता, जिला पंचायत राज अधिकारी डॉ. अवधेश सिंह, खंड विकास अधिकारी मड़ावरा सुनील कुमार, बार डॉ. अजय कुमार शर्मा उपस्थित रहे।

राजकीय इंटर कालेज में केसीसी की बैठक में मौजूद लेखपाल व अन्य- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें