फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों को बेहतर सुविधाएं कराएं उपलब्ध : नरेश पाल सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
- रेल महाप्रबंधक ने झांसी-बीना रेल खंड का लिया जायजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे नरेश पाल सिंह ने झांसी-बीना व ललितपुर खजुराहो रेल खंड का परख यान से निरीक्षण किया, उन्होंने रेल पथ, सिग्नल, ओएचई, प्लेटफार्म आदि का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने, गुणवत्ता से कोई समझौता न करने तथा सभी संरक्षा मानकों का पूर्णत: पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा बीना में स्थापित 1.7 मेगावाट क्षमता वाले सोलर प्लांट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाते हुए पौधरोपण भी किया। उन्होंने पुर्नविकसित ललितपुर रेलवे स्टेशन का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यात्री सुविधाओं पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया, प्रतीक्षालय (वेटिंग हॉल), वाटर बूथ एवं शौचालय परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यात्रियों की सुविधा, स्वच्छता एवं बेहतर सेवा स्तर सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। वाटर बूथ के पास गंदगी फैलाने वाले लोगों पर अभियान चलाकर अर्थदंड लगाने के लिए निर्देशित किया। इसके साथ ही न्यू ललितपुर टाउन स्टेशन का भी महाप्रबंधक ने निरीक्षण किया और आवश्यक सुधार के लिए निर्देशित किया, परख यान से उदयपुरा साइडिंग को भी देखा। मंडल रेल प्रबंधक झांसी अनिरुद्ध कुमार, महाप्रबंधक के सचिव अखिल शुक्ल, वरिष्ठ मंडल अभियंता समंवय आशुतोष चौरसिया, वरिष्ठ मंडल अभियंता आयुष श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/फ्रेट नीरज भटनागर, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर अशोक प्रिय गौतम, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं टेलीकॉम अभियंता नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें